Friday, May 16, 2025

दिल्ली के एक होटल में एनआरआई महिला से बलात्कार, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल में एक निजी कंपनी के सीईओ ने एक एनआरआई महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक से प्राप्त शिकायत के अनुसार चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला का आरोप है कि 14 सितंबर 2023 को नई दिल्ली जिले के एक पांच सितारा होटल में आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

शिकायत के अनुसार, महिला जिस कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम कर रही है, उसी कंपनी मेंआरोपी सीईओ है। वह उसके चाचा को जानती थी और उसने उसे यह नौकरी दिलाने में उसकी मदद की थी। अधिकारी ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय