Wednesday, April 9, 2025

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पंडाल पर लगी आग, 13 टेंट और पांच दुकानें राख

कुल्लू (हिप्र)। हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान रात करीब दो से तीन बजे के बीच देवी-देवताओं के लिए बनाए पंडाल में आग लग गई। इससे देवताओं के छह टेंट सहित कुल 13 टेंट और पांच दुकानें जलकर राख हो गईं।

आग बुझाते वक्त दो व्यक्ति लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। इनका कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ देवी-देवताओं के सोने और चांदी के आभूषण भी जलने की बात सामने आ रही है। आग में देवी-देवताओं के कुछ वाद्य यंत्र भी जलकर राख हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू के ढालपुर मैदान में चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय