Friday, April 25, 2025

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा । थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में  देर रात करीब 3 बजे शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस घटना के चलते हॉस्टल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार रात करीब 3 बजे फायर बिग्रेड को सूचना मिली कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां और पुलिस पहुंची।

उन्होंने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  आग के चलते हॉस्टल में काफी तेज धुऑ निकला जिसकी वजह से वहां रह रही छात्राओं में भगदड़  मच गई।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने छात्राओं को सकुशल बाहर निकाला, तथा आग पर काबू पाया। इस घटना के चलते छात्राओं में दहशत व्याप्त है। कुछ छात्राएं हॉस्टल छोड़ने की तैयारी कर रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय