Tuesday, April 15, 2025

गाजियाबाद में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पति पुलिस हिरासत में  

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रविवार रात महिला सादिया ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। 40 फ़ीसदी से भी अधिक आग में झुलसी सादिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। दूसरी शादी करने को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। महिला के भाई ने लोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

मुज़फ्फरनगर की धर्मनगरी शुकतीर्थ में लगे गंदगी के अम्बार, स्वच्छता की है दरकार, तीर्थवासी हुए हलकान

 

मूलरुप से गांव आसरा जिला बागपत में रहने वाली सादिया की शादी 2019 में आरिफ निवासी मोहाली पानीपत के साथ हुई थी। सादिया के भाई सलमान ने बताया कि बहन और आरिफ लोनी के मुस्ताबाद कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों की पांच वर्षीय बेटी हुमा, जुड़वा बच्चे फातिमा और मोहम्मद 17 माह है।

 

मुज़फ्फरनगर में गंगनहर में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस को नहीं मिल पा रहे गोताखोर !

 

सादिया ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति ने दूसरी शादी की हुई है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा है। आरिफ पूर्व में मस्जिद में इमाम का काम करता था। झगड़े को लेकर दंपति पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों अपने घर आ गए। घर आने के बाद फिर से दोनों में झगड़ा हो गया।

 

 

मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में विधायक मिथलेश पाल ने चलाया सफाई अभियान, गंगा घाट पर की सफाई

सादिया ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद उनके पति ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बूझकर पुलिस की घटना की जानकारी दी। आग लगने से सादिया गंभीर रूप से घायल हो गई। सादिया को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सादिया को 40 फ़ीसदी से भी अधिक झुलस ने की बात कही है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मंडी में मचा हंगामा, व्यापारी बोले– हो रहा है भारी नुकसान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय