Friday, April 25, 2025

मोदीनगर फैक्ट्री में लगी आग पर सात घंटे में पाया काबू, आसपास के मकानों और फैक्टरी में दरार

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर सात घंटे बाद काबू पाया जा सका है। हालांकि अभी भी फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही हैं। और मौके पर बचाव कार्य में कर्मचारी जुटे हुए हैं। आग की घटना मोदीनगर में निवाड़ी रोड पर ‌स्थित एक फैक्ट्री की है।

 

 

[irp cats=”24”]

फैक्ट्री में आग इतनी भयंकर है कि दमकल की एक दर्जन गाडियां लगातार उस पर काबू के प्रयास करती रही। मशक्कत के बाद भी फैक्ट्री में लगी आग पर काबू नहीं पा सकी हैं। करीब सात घंटे बाद आज सुबह आठ बजे आग पर काबू करने के प्रयास में सफलता मिली। हालांकि इसके बाद भी फैक्ट्री के अंदर से लपटें उठ रही हैं। फैक्ट्री कर्मचारी भी आग बुझाने के प्रयास में दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं। इससे पूर्व देर शाम ट्रोनिका सिटी में स्कूटी और ई-रिक्शा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी। जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया था।

 

 

निवाड़ी रोड स्थित सर्जिकल फैक्ट्री में रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मोदीनगर फायर स्टेशन को मिली थी। तत्काल मौके पर दो गाडियां भेजी गईं। मौके पर आग का विकराल रूप देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई। उसके बाद गाजियाबाद के अलावा मेरठ और नोएडा से फायर ब्रिगेड की गाडियां बुलाई गईं। दो दर्जन गाडियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फैक्ट्री में बनता है सर्जिकल सामान मोदीनगर फायर स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक निवाड़ी रोड पर विकास कुमार की सर्जिकल सामान बनाने की फैक्ट्री है। विकास मोदीनगर की आदर्श नगर कालोनी में रहते हैं। रात में दो बजे अचानक आग लगने की सूचना पर विकास फैक्ट्री पहुंचे। इस बीच कर्मचारी आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे चुके थे।

 

 

एफएसओ अमित चौधरी ने बताया कि दो दर्जन से अधिक गाडियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। फैक्ट्री के आसपास इमारतों में दरार आने की सूचना शॉर्ट सार्किट से लगी आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि आसपास की इमारतों में दरार आ गई। दमकल पुलिस लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। दहशत क‌ा माहौल बना हुआ है। आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में 2015 में भी आग लगने की घटना हुई थी। कुछ दिन बंद रहने के बाद फिर से फैक्ट्री में काम शुरू हो गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय