Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर के पांच लोगों की पंजाब में सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद के 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पंजाब के होशियारपुर में यह हादसा हुआ है, जिसमें पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कैंटर ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और 20 घायल हो गए हैं। दो मृतक हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं।

 

इस हादसे की जानकारी मिलते पर मुजफ्फरनगर के सांसद व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने गांव काकडा व खेडा मस्तान जाकर मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

[irp cats=”24”]

 

जानकारी के अनुसार हादसा पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव बस्सी में हुआ है, जहां पर रात करीब एक बजे कैंटर ने दो लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में एक परिवार के चार लोगों सहित सात की मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल गए। सभी मृतक व घायल जनपद मुजफ्फरनगर और हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी. जिलाधीश कोमल मित्तल व एसएसपी आरपी मोगरा व सीओ सरताज सिंह चाहल मौके पर पहुंचे।

 

इस दौरान डिप्टी स्पीकर व जिलाधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से दो-दो लाख व घायलों को एक-एक लाख सहायता राशि दी जाएगी। इस हादसे में संतोष देवी (50) और अंगूरी देवी (73) यमुनानगर (हरियाणा) की भी हादसे में मौत हुई है। घायलों में 16 आपस में रिश्तेदार है।

हादसे में मरने वालों में मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव काकडा निवासी उन्नति उर्फ समो (14) इसी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान निवासी सुदेश 45 ), गीता (35), राहुल (18) खुशबू ((14) हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय