Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में फ्लाईओवर की दीवार को पेंट कराने की प्रतियोगिता का किया आयोजन

गाजियाबाद। घरों में अक्सर अपने बच्चों को घर की दीवारों पर पेन पेंसिल आदि चलाते देखा होगा और ऐसा करने से बच्चों को डाँटा और मना भी किया होगा पर गाजियाबाद नगर निगम ने छोटे स्कूली बच्चों को बुलाकर दीवारों पर पेंट कराया। ऐसा सब कुछ गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2023 के तहत एक कंपटीशन का आयोजन कराते हुए किया।

गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत गाजियाबाद की आरडीसी स्थित एक फ्लाईओवर की दीवार को बच्चों द्वारा पेंट कराने का कार्य किया है। कहीं ना कहीं नगर निगम के एक कार्य से गाजियाबाद में बच्चों और उनके अभिभावकों को अपना गाजियाबाद स्वच्छ बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी।

उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद सफाई में प्रथम स्थान पर है। ऐसे में गाजियाबाद में बच्चों को साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करते हुए फ्लाईओवर की दीवार को पेंट कराने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद के अट्ठारह स्कूलों ने भाग लिया।

बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए काफी उत्साह के साथ दीवार को अलग-अलग थीम के साथ पेंट करने का काम किया। नगर आयुक्त नितिन गौड़ के मुताबिक इस तरह के कार्यों से बच्चे उनके अभिभावक और समाज को प्रेरणा मिलेगी और कहीं ना कहीं अब लोग बच्चों के काम को खराब नहीं करना चाहेंगे। बच्चों ने काफी मेहनत से अलग-अलग थीम पर पेंटिंग बनाई है। गाजियाबाद के अट्ठारह स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता जीतने वाले बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि के साथ नगर निगम कंपटीशन में भाग लेने का सर्टिफिकेट भी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में चार साल की बच्ची के साथ स्कूल कैब चालक ने की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय