Thursday, April 24, 2025

गाजियाबाद में कोहरे की मार, हवा भी खराब, तापमान में गिरावट

गाजियाबाद। गाजियाबाद में अब ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। रात में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। गाजियाबाद का मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

 

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह में खाना खाने से सैकड़ों फूड प्वाइजनिंग का शिकार

[irp cats=”24”]

 

गुरुवार को सुबह गाजियाबाद और एनसीआर में कोहरा छाया रहा। पूरे दिन कोहरे की हल्की परत वातावरण में छाई रही। इस दौरान आसमान में धुंध भी रही। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। माैसम विशेषज्ञ डॉ. सूरज देव का कहना है कि फिलहाल रात का तापमान 16 व 17 डिग्री के आसपास चल रहा है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में दिन के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद ठंड पूरी तरह से होगी।

 

मुजफ्फरनगर में हैलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे साइबर ठग, कई परिवार बने शिकार

 

सुबह व शाम में स्माॅग लगातार छा रहा है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। गुरुवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। वसुंधरा में एक्यूआई 387 और इंदिरापुरम में 340 एक्यूआई रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय