Wednesday, May 14, 2025

लोकगीत गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का निधन,कुछ महीने से चल रही थी बीमार

मीरजापुर। प्रसिद्ध लोकगीत गायिका 70 वर्षीय अजिता श्रीवास्तव का आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर शनिवार की शाम निधन हो गया। वे कुछ महीने से बीमार थीं।

अजीता श्रीवास्तव का जन्म वाराणसी जनपद में हुआ था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक, गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड व प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर कर संगीत में महारत हासिल की। वर्तमान समय में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हो चुकी थी। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया।

अजीता श्रीवास्तव आकाशवाणी वाराणसी के भोजपुरी लोक संगीत की उच्च श्रेणी की गायिका रही हैं। लखनऊ दूरदर्शन, संस्कृत विभाग, संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश, मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, सूचना विभाग, पर्यटन विभाग, भारतीय संस्कृति संबंध परिषद तथा टी-सीरीज कंपनी में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा 2017 लोक गायन के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार के साथ ही उन्हें 2022 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।

कला जगत और जनपद के लिए अपूरणीय क्षति : अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अजिता श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव का निधन का बहुत ही दुखद है। मीरजापुर का नाम उन्होंने पूरे देश में रोशन किया। उनका जाना कला जगत और जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे, शक्ति दे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय