Sunday, April 20, 2025

नोएडा में मोहर्रम के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन एक्टिव, सीपी और डीएम ने ग्राम छौलस का किया दौरा

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 17 जुलाई को मोहर्रम जुलूस शान्तिपूर्ण तरीके से निकालने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम छौलस दादरी में पहुंचकर ताजिये गुजरने वाले मार्गों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी ताजियेदारों के साथ एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम जुलूस को आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की।

 

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ताजियेदारों एवं स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए ताजिये गुजरने वाले मार्गों में आ रही समस्याओं के संबंध में हाल जाना। सभी समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए उन्होंने मानसून के दृष्टिगत मार्ग में झूल रही बिजली के केबल, पानी निकासी एवं साफ-सफाई आदि व्यवस्था में सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में मोहर्रम की शुरुआत के साथ ही ताजिये निकाले जाएंगे। इसलिए संबंधित अधिकारीगण ताजिये वाले रूट का ससमय निरीक्षण कर लें ताकि ताजिये गुजरने वाले मार्गों पर ताजियेदारों के साथ एवं स्थानीय लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्धारित मार्ग में सभी व्यवस्थाएं सुदृढ करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने सभी ताजियेदारों के साथ वार्ता करते हुए ताजिये की ऊंचाई कम रखी जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ताजियेदारों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन सतर्क है।

 

यदि कोई अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में हुई महिला जनसुनवाई, कालेज व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय