Sunday, May 18, 2025

देवबंद में विकास के लिये जनता ने निकाय चुनाव में अबकी बार टिपल इंजन की सरकार बनाने का पक्का मन बना लिया : श्रमति शुभलेश शर्मा

देवबंद। नगर निकाय चुनाव देवबंद में चेयरमैन पद के भाजपा उम्मीदवार विपिन गर्ग के लिये मौहल्ला गुज्जरवाडा, कुटी रोड पर घर-घर में प्रचार कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में अपील करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमति शुभलेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जिस प्रकार बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है और भ्रष्टाचार व बदमाशों के विरूद्ध जीरो टारलेंश की नीति अपना कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।
उससे प्रभावित होकर प्रदेश की तरह देवबन्द के चहुंमुखी विकास के लिये देवबन्द की जनता ने देवबन्द निकाय चुनाव में अबकी बार टिपल इंजन की सरकार बनाने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देवबन्द नगर में चेयरमैन पद पर भाजपा अपना परचम लहराने जा रही है। इस दौरान संगीता जौहरी, श्रीमति बोबी, श्रीमति कुसुम शर्मा, श्रीमति सुधा सैनी, श्रीमति मुनेशपाल, श्रीमति रीतू सिंह, श्रीमति शीला सैनी, श्रीमति कविता, श्रीमति नेमता, श्रीमती पूनम, कुमारी वंशु आदि भाजपा कार्यकत्री उपस्थित रही।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय