Thursday, May 15, 2025

पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बोले, केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मामले में काफी अनुभव प्राप्त किया

मेरठ। पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण बयान दिए, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला किया और बीजेपी की आगामी चुनावी सफलता को लेकर आत्मविश्वास प्रकट किया।

 

 

शर्मा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह डिजिटल प्लेटफार्म पर भ्रष्टाचार को मजबूती से बढ़ावा देंगे, लेकिन बीजेपी के शासन में ऐसा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में काफी अनुभव प्राप्त कर लिया है, लेकिन बीजेपी की सख्त नीतियों के चलते उनकी योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी।

 

 

दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां केवल बयानवीर हैं, जबकि बीजेपी कर्मवीरों की पार्टी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाला समय भारत के लिए स्वर्णिम होगा और सपा तथा कांग्रेस को जनता के प्रति जवाबदेह होना पड़ेगा।

 

 

उन्होंने विपक्षी पार्टियों के बांग्लादेश जैसी स्थिति की भविष्यवाणी पर कहा कि भारत श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान या नेपाल नहीं है, जहां महाशक्ति अस्थिर कर सत्ता परिवर्तन कर सके। भारत में जनता मालिक है और अगर विपक्षी शक्तियां भारत के अहित में आंख उठाने की कोशिश करेंगी तो जनता उचित जवाब देगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय