Monday, April 21, 2025

पूर्व फुटबॉलर परिमल दे का हुआ निधन, कोलकाता में ली अंतिम सांस

कोलकाता, पूर्व स्टार फुटबॉलर परिमल दे का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार रात 12 बजकर 15 मिनट पर कस्बा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। मृत्यु के समय वह 82 वर्ष के थे।

वह 1970 में ईस्ट बंगाल के शील्ड फाइनल के हीरो थे। परिमल को मैदान में ”जंगलदा” के नाम से जाना जाता था। वह अल्जाइमर से पीड़ित थे। बाद में शारीरिक स्थिति और बिगड़ गई।

1970 के आईएफए शील्ड फाइनल में ईरान के पास क्लब के खिलाफ परिमल दे ने गोल दागा था। बीमारी में परिमल दे की याददाश्त भी चली गई थी। लेकिन ”ईस्ट बंगाल” का नाम सुनते ही वह फिर से जीवंत हो उठते थे।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर शिव चौक मंदिर में हंगामा, श्रद्धालु से भिड़ा सफाईकर्मी, वीडियो वायरल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय