Tuesday, May 20, 2025

मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक उमेश मलिक ने रालोद से गठबंधन पर बोले विवादित बोल

मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक के बोल रालोद से गठबंधन पर बोलते हुए विवादित हो गए। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उमेश मलिक आरएलडी को लेकर हंसते हुए बयानबाजी कर रहे हैं।

 

गोयला गांव की सभा में पूर्व विधायक उमेश मलिक ने रालोद से गठबंधन को सही करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि इससे दोनों दलों को मजबूती मिलेगी। इस दौरान वह कुछ लोगों का हवाला देकर हंसते हुए विवादित बयान भी दे गए। इसके बाद ठहाके गूंज उठे। मलिक ने यह भी कहा कि पूर्व शब्द खतरनाक है।

 

 

उन्हें लगा था कि अब उन्हें निवर्तमान कहा जाएगा, लेकिन रालोद से गठबंधन के बाद अब भूतपूर्व भी कह दिया गया है। इसके अलावा गठबंधन के बाद बागपत के बड़ौत का आवारा पशु की समस्या का उदाहरण भी दिया। मलिक बोले कि रालोद नेता ने कहा कि जब से गठबंधन हुआ है, पशु भी समझदार हो गए हैं। वह खेतों में नहीं सड़क पर घूम रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय