Saturday, April 12, 2025

नोएडा में महिला के घर पर पूर्व नौकर ने किया धारदार हथियार से हमला, गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-36 में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर पूर्व नौकर ने उसके ऊपर नुकिले हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने वर्ष 2017 तक महिला के घर पर काम किया था। उसने महिला से वेतन बढ़ाने के लिए कहा था तो महिला ने इन्कार कर दिया था। इस बात से वह रंजिश रखता था।

 

बुलंदशहर में दलित की बारात में घुड़चढ़ी पर हमला, दूल्हे व बारातियों को पीटा, सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा आज

 

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-36 में रहने वाली बिन्नू कक्कड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सास किरण कक्कड़ मंगलवार को घर पर अकेली थी, तभी उसके घर में एक अज्ञात व्यक्ति नुकीला हथियार लेकर आया तथा उसकी सास के ऊपर हमला कर दिया। उसकी सास ने शोर मचाया तो वह वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज उक्त घटना को अंजाम देने वाले महेंद्र निवासी जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महिला के घर पर वर्ष 2017 तक नौकर के रूप में काम करता था। उसने महिला से वेतन बढ़ाने के लिए कहा तो उसने वेतन नहीं बढ़ाया। इस बात को लेकर उसका विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें :  हनुमान जयंती पर देवास से अयोध्या तक विशेष आयोजन, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मनोकामना पूर्ति के लिए कर रहे विशेष उपाय

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम को लिखी चिट्ठी- मुज़फ्फरनगर में कूड़ा कलेक्शन कंपनी का रोका जाए भुगतान !

 

 

महिला के बेटे ने उसको देख लेने की धमकी दी थी। इस बात से वह गुस्सा था, तथा महिला के बेटे से बदला लेने के लिए वह धारदार हथियार लेकर मंगलवार को उसके घर पर पहुंचा। उस समय महिला का बेटा घर पर नहीं था। महिला अकेली थी, जब महिला ने उसे डांटा तो उसने महिला के ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय