Wednesday, May 7, 2025

गाजियाबाद में हादसा: बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ी सिटी बस, मासूम और आशा कार्यकर्ता की मौत

गाजियाबाद। गाजियाबाद में नेशनल हाइवे-9 के मसूरी अंडरपास स्थित स्टैंड पर खड़ी सिटी बस दोपहर करीब ढाई बजे अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी। इस दौरान बस का चालक नीचे खड़ा था। सिटी बस के सामने जो भी आया उसे कुचलती हुई डिवाइडर से टकराकर बंद हो गई। हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौद हो गई और चार लोग घायल हो गए।

बुलंदशहर में दलित की बारात में घुड़चढ़ी पर हमला, दूल्हे व बारातियों को पीटा, सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा आज

 

 

जानकारी के मुताबिक, बस करीब 60-70 मीटर बगैर चालक के सड़क पर दौड़ी। उसकी चपेट में आने से तीन साल की बच्ची चुनमुन पुत्री इकलाख निवासी भदरान डेहरा धौलाना जनपद हापुड़ और आशा कार्यकर्ता रेशमा (27) पत्नी मुस्तफा जाफर कॉलोनी मसूरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मृतक चुनमुन की मां राहिला (32) और बड़ी बहन आयशा (14) व मुस्कीम निवासी कैला भट्ट्ठा नगर कोतवाली और आरिफ निवासी फलीदाबांगर गौतमबुद्धनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मसूरी थाना पुलिस सिटी बस को कब्जे में लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय