Saturday, May 10, 2025

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने राजनीतिक पार्टी बनाई, लडेंगे अलग बुंदेलखंड राज्य की लडाई,

बांदा। अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर कई संगठन बने और कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने बुंदेलखंड राज्य को लेकर राजनीतिक चमकाई। फिर भी बुंदेलखंड का भला नहीं हुआ। अब प्रदेश के एक पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने इसी मुद्दे को लेकर सियासत शुरू की है। उन्होंने बकायदा बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन करके अलग राज्य बनाने के लिए राजनीति को जरूरी बताया है।

प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की। पूर्व डीजीपी का कहना है कि बुंदेलखंड राज्य को लेकर किसी भी राजनीतिक दल में कोई रुचि नहीं है। जो इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। वह पार्टी लाइन के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। यही वजह है कि बुंदेलखंड राज्य का सपना अधूरा का अधूरा है। बिना राजनीतिक भागीदारी के अलग राज्य की कल्पना बेमानी है इसीलिए मैंने एक स्वतंत्र पार्टी का गठन किया। बुंदेलखंड के अलग राज्य बन जाने से अलग से बजट मिलेगा जिससे राज्य का विकास होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय