Sunday, May 18, 2025

सहारनपुर में थ्री व्हीलर पलटने से दो महिलाओं सहित चार हुए घायल, एक गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक्सल टूटने से पलटे थ्री व्हीलर पर सवार यात्री उसके नीचे दबकर घायल हो गये।  दो महिलाओं सहित चार घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से एक एहसान को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सिखेडा निवासी विनोद थ्री व्हीलर चलाता है। वह नानौता बस स्टैंड से सवारियां लेकर जा रहा था। नानौता मार्ग पर कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचते ही थ्री व्हीलर का एक्सल टूटने से थ्री व्हीलर सवारियों सहित सडक पर पलट गया। सवारियां उसके नीचे दब गई।
मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों और आस पास के दुकानदारों ने सवारियों को थ्री व्हिलर के नीचे से निकालकर सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर तैनात डाॅ. जावेद ने बताया कि चालक विनोद और पीरमाजरा निवासी एहसान, फातमा एवं अफसाना को सीएचसी लाया गया था। एहसान की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय