Saturday, April 26, 2025

गड्ढे में कार गिरने से चार युवक हुए घायल

चतरा। झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली हंटरगंज-शेरघाटी मार्ग में गुरुवार को एक बार फिर दुर्घटना हुई। सोनबरसा जंगल के पास सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना एक वेगन आर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया, जिसमें गाड़ी पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बिहार के गया के टेकारी थाना क्षेत्र के बहेलियाबीघा गांव के राहुल कुमार, बबलू चौधरी, सुशांत कुमार और सनी कुमार शामिल है।

सभी का प्राथमिक उपचार हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। राहुल कुमार की स्थिति गंभीर है। गंभीर चोट रहने के कारण सभी को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बर्थडे पार्टी करने हंटरगंज आए थे और सुबह अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रण होकर पलट गया और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाई और सभी का इलाज कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय