Wednesday, April 23, 2025

मुरादाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के सह जिला मंत्री को गोली मारी, नगर निगमकर्मी ने चलाई थी गोली

मुरादाबाद । मुरादाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के सहजिला मंत्री संतोष पंडित को नगर निगम के एक संविदा कर्मी ने शनिवार को सरेराह को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संतोष  का उपचार दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विहिप नेता को सरेराह गोली मारे जाने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस के उच्चाधिकारी वारदात की तह तक जाने में जुटे हैं। हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।

थाना मझोला एसएचओ धनंजय सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र में नया मुरादाबाद पाकेट दो के रहने वाले संतोष पंडित पुत्र वाचस्पति पंडित विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री हैं। शनिवार दोपहर में बुद्ध बाजार स्थित प्रेमचुनरिया वैंकेट हाल में एक बैठक का आयोजन हुआ था। विहिप नेता बैठक में शामिल होने पहुंचे।

[irp cats=”24”]

इस बीच नगर निगम के संविदा कर्मी व पूर्व परिचित आरोपित रजत शर्मा निवासी बंगला गांव थाना नागफनी ने विहिप नेता के मोबाइल फोन पर कई बार काल किया। वह काल कर विहिप नेता को मानसरोवर कालोनी तिराहे पर बुला रहा था। बैठक में शामिल होने के बाद विहिप नेता मानसरोवर कालोनी तिराहे पर पहुंचे। तभी रजत ने तमंचा उनकी कमर में सटाकर फायर झोंक दिया।

गोली लगते ही विहिप नेता मानसरोवर कालोनी तिराहे पर गिर पड़े। मौका पाते ही हमलावर फरार हो गया। घायलावस्था में विहिप नेता को राहगीरों ने साईं अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि विहिप नेता संतोष पंडित व रजत शर्मा के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा है।

रजत मुरादाबाद नगर निगम में संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। विहिप नेता को गोली लगने की खबर पूरे शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई। हिन्दूवादी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता तुरंत साईं अस्पताल पहुँच गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना व पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया भी साईं अस्पताल पहुंच गए । पुलिस के उच्चाधिकारी परिजनों की मदद से घटना की तह तक जाने में जुटे हैं। विहिप नेता को गोली मारे जाने की घटना के बाद मझोला में तनाव का माहौल हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय