Saturday, April 12, 2025

मेरठ में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में कोहराम

मेरठ। किठौर क्षेत्र के मुंडाली थाना अंतगर्त अजराड़ा गांव में पतंग लूटने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक आबिद की मौत हो गई। बालक लापता था और परिजन उसे तलाश रहे थे। बालक आबिद का घर से चंद कदम दूर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ में मांझा लिपटा हुआ था और हाथ करंट से जला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामे के बाद शव को दफना दिया गया।

 

 

गांव अजराड़ा निवासी आबिद को पतंग उड़ाने का शौक था। शाम करीब चार बजे वह नमाज पढ़ने की कहकर घर से निकला, मगर घर वापस नहीं आया। देर रात परिजनों ने मस्जिदों में एलान के साथ उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता न चला।

 

सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने उसको जंगल में तलाश किया तो घर से कुछ दूर स्थित गेहूं के खेत में आबिद का शव पड़ा मिल गया। उसके हाथ में पतंग की डोर थी और लोहे के तार से बंधी पतंग शव के पास पड़ी थी। सूचना पर पहुंची मुंडाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर मण्डलायुक्त ने की मूल्य समर्थन योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत गेहूँ खरीद की समीक्षा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय