Wednesday, May 14, 2025

गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी बने जिलाध्यक्ष, मनोज गुप्ता को फिर एकबार नोएडा महानगर की जिम्मेदारी

नोएडा/गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यूपी पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा शुक्रवार दोपहर को की है। इसमें ज्यादातर पुराने नाम पर ही भाजपा ने भरोसा दिखाया है। इस लिस्ट का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था।

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की लिस्ट भी जारी की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपने नए जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है।

जनपद गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है जबकि नोएडा महानगर में भाजपा आलाकमान ने मनोज गुप्ता पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान को बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद महानगर ​की जिम्मेदारी संजीव शर्मा को सौंपी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय