Tuesday, April 29, 2025

सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म आरोपित काे पैर में लगी गाेली, गिरफ्तार

सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानी के आरोपित काे पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।कार्रवाई के दाैरान आराेपित घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है।

 

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सामन्थ ने गुरुवार को बताया कि कुछ दिन पहले थाना बल्दीराय में समूह में काम करने वाली महिला के साथ दो व्यक्तियों द्वारा छेड़खानी की गयी थी। जिसके सम्बंध में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस की विवेचना के दौरान ये प्रकाश में आया आरोपित के खिलाफ पहले से ही सामूहिक दुष्कर्म जैसी गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत था। जिसमें वह जेल जा चुका है। उस मुकदमे का अभी ट्रायल चल रहा है। बीती रात मुखबिर खास की सूचना पर आरोपित इरफान द्वारा फिर से अवैध असलहा द्वारा कोई गम्भीर घटना कारित की जाने वाली है।

 

इस सूचना पर एसएचओ बल्दीराय और उनकी टीम ने आराेपी काे पकड़ने के लिए घेराबन्दी की। घेरा बन्दी के दौरान आरोपित इरफान ने पुलिस काे देख अवैध असलहे से कई राउण्ड फायर किए। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में भी फायरिंग की, जिसमें आरोपित के दाहिने पैर में गोली जा लगी। घायल हालत में उसे सीएचसी बल्दीराय में प्राथमिक उपचार के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय