Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का महाअभियान जारी, कई अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का ध्वस्तीकरण महाअभियान जारी है। जीडीए की बिना अनुमति के निर्माण करने वालों पर जीडीए की जेसीबी प्रहार कर रही है।

 

 

[irp cats=”24”]

 

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर अवैध निर्माण,अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान सोमवार को गांव मोरटी में चलाया गया। जिसमें खसरा सं0-600 में अशोक जैन द्वारा 5,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर अवैध प्लाटिंग करके प्लॉटो की बाउन्ड्रीवाल का कार्य किया गया था।

 

 

 

 

 

 

श्रीनिवास पुत्र भीम सिंह द्वारा ग्राम अटोर के खसरा सं0-332ए पर पूर्व निर्मित मिट्टी की सड़क के दोनों ओर अवैध प्लाटिंग करने के लिए ईटों की लाईलिंग लगाने का अवैध कार्य और विकास त्यागी द्वारा खसरा सं0-333, ग्राम अटोर में अनाधिकृत भू-उपविभाजन करने के लिए सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था।

 

 

 

 

 

मौके पर पहुंची जीडीए के ध्वस्तीकरण दस्ते ने बिल्डरों से मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी कागजों की मांग की। लेकिन कोई भी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सका। इसके बाद जीडीए के ध्वस्तीकरण दस्ते ने इन अवैध कालोनियों में बनायी जा रही सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

 

 

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान भारी विरोध प्रकट किया गया। लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते ने उनको भगा दिया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-1 ने लोगों से अपील की है कि बिना जीडीए की अनुमति के किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय