Saturday, March 29, 2025

इस सप्ताह मिल सकता है गाजियाबाद को नया भाजपा महानगर अध्यक्ष!

गाजियाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपाइयों में उत्साह है। गाजियाबाद के भाजपाइयों के बीच महानगर अध्यक्ष की घोषणा को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि अब दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद जल्द ही महानगर अध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह शीर्ष नेतृत्व गाजियाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है।

 

मुज़फ्फरनगर में युवक की मौत की जांच के लिए लखनऊ से पहुंची एसआईटी, 2019 में हुई थी युवक की मौत

 

 

 

पहले माना जा रहा था कि भाजपा महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा जनवरी के अंतिम सप्ताह में हो जाएगी। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा टाल दी गई। उसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद जल्द ही अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपाइयों की माने तो अब इस सप्ताह महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि फरवरी में नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हुए थे। जिस कारण से नाम की घोषणा में विलंब हो रहा है।

 

 

शिक्षिका ने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों का सब्र का बाध टूटने को तैयार है। लिस्ट में किसका नाम है इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार दो माह से लगातार इंतजार कर रहे हैं। वो अपने-अपने संपर्कों में इस बात को टटोल रहे हैं कि लिस्ट में आखिर किसका नाम हैं।

 

 

विधायक की चीनी मिलों और डिस्टलरी में चौथे दिन भी आयकर की कार्रवाई जारी, हो रहा है कारोबार का मूल्यांकन

 

गाजियाबाद में भाजपा के महानगर अध्यक्ष बनने के लिए 63 नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष और कई क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं विधायकों ने भी अपने नजदीकी को महानगर अध्यक्ष बनवाने के लिए जोड़ तोड़ शुरू की है। माना जा रहा है कि महानगर अध्यक्ष पद पर वैश्य बिरादरी से किसी युवा नेता की ताजपोशी होगी। जिसमें कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय