Monday, April 28, 2025

बारिश बनी आफत, जाम से जूझा गाजियाबाद शहर

गाजियाबाद। बारिश और उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते भीषण जाम लग गया। जाम से घंटों गाजियाबाद के चौराहे और सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।

 

शहर में आधा घंटा की बारिश से चारों ओर जलभराव हो गया। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव हो गया। जब लोग घर से बाहर निकले तो सड़कें जलमग्न नजर आईं। जीटी रोड पर अर्थला, मोहन नगर सहित कई जगह पर पानी भर गया।

[irp cats=”24”]

 

 

औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सौर ऊर्जा रोड पर पानी भर गया। कामगारों को फैक्ट्री पहुंचने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांस हिंडन की शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, वसुंधरा,भोपुरा, कौशांबी, वैशाली, गरिमा गार्डन, श्याम पार्क, इंदिरापुरम और  करेहड़ा का शक्ति खंड, ज्ञान खंड, वैभव खंड, नीति खंड में जगह-जगह पानी भरा रहा। एनएच—9 पर जलभराव के कारण जाम में वाहन फंस गए। जिसके चलते काफी लंबा जाम लग गया। वहीं वसुंधरा फ्लाईओवर के पास सड़क पर जलभराव से जाम लगा रहा। एनएच नौ पर भी कई जगह पानी भर गया।

 

वसुंधरा फ्लाईओवर के पास 600 मीटर सड़क पर जलभराव रहा। यहां दो-दो फीट पानी भरने की वजह से यहां निकलने वाले कुछ वाहनों के इंजन में पानी चला गया। जिस वजह से वाहन वाहन बंद हो गए। इंदिरापुरम में भी पानी भर गया। मोहन नगर तिराहा पर जलभराव हो गया। नगर निगम ने कई जगह पंप लगाकर पानी निकाला। लोग नगर नगर निगम को फोन कर शिकायत करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। जलभराव के कारण सुबह में जीटी रोड पर जाम लगा रहा।

 

गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन हिंडन पुल से वसुंधरा की ओर मुड़ गए। ऐसे में वसुंधरा और हिंडन नहर रोड पर भी जाम लग गया। दिल्ली वजीराबाद रोड भोपुरा और गरिमा गार्डन में जाम लग गया। लिंक रोड पर वसुंधरा फ्लाईओवर के पास भी वाहनों की गति धीमी हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय