Thursday, April 24, 2025

गाजियाबाद नगर निगम ने शिप्रा माल को किया सील, 1.41 करोड़ रुपये जमा करा कर खोला

गाजियाबाद । गाजियाबाद नगर निगम का कर वसूली अभियान सख्ती के साथ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वसुंधरा जोन के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल को नगर निगम ने सील कर दिया। हालांकि बाद में एक करोड़ 41 लाख रुपये जमा कराए जाने के बाद शिप्रा मॉल को खोल दिया गया। इसके अलावा कवि नगर जोन में यह अभियान चलाया गया और 46 लाख 61 हजार रुपये के कर की वसूली की गई। इस दौरान कई संस्थानों और संपत्तियों को सील भी किया गया और कुर्की भी की गई।

वसुंधरा जोन के प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम आज इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल पहुंची और वहां पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान शिप्रा मॉल के शोरूम एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया। ग्राहक भी इधर उधर जाने लगे। इसके बाद शिप्रा मॉल को सील कर दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही मॉल के प्रबंधन ने एक करोड़ 41 लाख रुपये का राजस्व जमा करा दिया। इसके बाद शिप्रा मॉल को पुनः खोल दिया गया।

इसके अलावा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके सिन्हा और कवि नगर जोन प्रभारी सुनील राय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें तीन लाख रुपये का बकाया न देने पर आरडीसी स्थित विजय सेल को सील कर दिया गया जबकि आदित्य टावर में सीलिंग की कार्रवाई किए जाने के बाद 15 लोगों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कर जमा कराया।

[irp cats=”24”]

इसी कड़ी में पीएसी ने 27 लाख रुपये नगर निगम के खाते में जमा कराए जबकि उद्यान विभाग ने 11 लाख की धनराशि जमा कराई। गोविंदपुरम में डेढ़ लाख रुपये की कर वसूली की गई। कोणार्क बिल्डिंग से एक लाख का कर वसूला गया। कवि नगर जोन में आज कुल 46 लाख 61 हजार रुपये का कर जमा कराया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय