Thursday, May 9, 2024

गाजियाबाद पुलिस ने 8 घंटे के भीतर 56 वांरटी व 3 वांछित किए गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। गाजियाबाद की देहात पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी लगी जब चलाए गए अभियान के तहत महज 8 घंटों के भीतर ही गाजियाबाद की देहात पुलिस ने नो अलग-अलग थाना क्षेत्र से 56 वारंटी एवं तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें गाजियाबाद की देहात पुलिस ने योजना के तहत एक अभियान चलाया और उस अभियान में जितने भी थाना क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्त हैं उनको गिरफ्तार किया गया। इस अभियान के तहत गाजियाबाद की देहात पुलिस ने थाना मुरादनगर क्षेत्र से सबसे ज्यादा 18 वारंटी गिरफ्तार किए। थाना लोनी क्षेत्र से 11-12 गिरफ्तार किए। थाना मोदीनगर क्षेत्र से नो वारंटी गिरफ्तार किए। थाना ट्रॉनिका सिटी से पांच वारंटी गिरफ्तार किए। थाना मसूरी क्षेत्र से चार वारंटी गिरफ्तार किए। थाना लोनी बॉर्डर द्वारा तीन वारंटी गिरफ्तार किए। थाना भोजपुर से भी चार वारंटी गिरफ्तार किए। थाना वेवसिटी द्वारा एक वारंटी एवं थाना क्रॉसिंग द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं इन्हीं थाना क्षेत्रों से तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि यह सभी अभियुक्त अन्य मामलों में काफी लंबे समय से वारंटी एवं वांछित चल रहे थे। जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, बलात्कार, एनडीपीएस जैसी संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है और कई सालों से कोर्ट में पेशी पर भी नहीं जा रहे थे। जिनके चलते इनके वारंट जारी किए जा चुके थे। बावजूद उसके यह पुलिस गिरफ्त से दूर थे, इसके चलते ही पुलिस ने अभियान चलाया और अभियान के तहत 8 घंटे के भीतर ही 56 वारंटी एवं तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक अभियान लगातार जारी रहेगा और अभी अन्य थाना क्षेत्रों में जितने भी इस प्रकार के वांछित एवं वारंटी अभियुक्त फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी भी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय