Friday, April 25, 2025

दिल्ली में बीच सड़क युवती को जबरन कार में बैठाने का वीडियो वायरल, जांच में हुआ यह खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक लड़की को जबरदस्ती कार में धकेलता हुआ नज़र आ रहा है। वो लड़की को जबरन कार में बैठाता है। यह वायरल वीडियो दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास का है। घटना शनिवार देर रात को हुई।

बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने उस लड़की और उसके दो दोस्तों का पता लगा लिया है।उन्होंने बताया कि उन्हें एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा इस बारे में एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 365 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और इसकी जांच के लिए टीमों का गठन किया गया।

कैब मालिक की पहचान गुरुग्राम निवासी दीपक के रूप में हुई है जिसके बाद पुलिस की एक टीम उसके घर भेजी गई। पुलिस को पता चला कि यह कार कई लोगों को बेची गई थी और कई ड्राइवर इसका इस्तेमाल भी कर रहे थे। ड्राइवर ओला के जरिए बुकिंग लेते थे।

[irp cats=”24”]

आखिरकार, पुलिस ने उस आखिरी ड्राइवर का पता लगाया जो इसे चला रहा था। उसने बताया कि उसे एक लड़की और दो लड़कों द्वारा रोहिणी से विकासपुरी तक की बुकिंग मिली थी। रास्ते में उनका झगड़ा हुआ। लड़की और लड़कों का पता भी चल गया है। उन्होंने बताया कि कहासुनी के कारण लड़की कार से नीचे उतर गई थी जिसके बाद उसके दोस्त ने जबरदस्ती उसे वापस कार में बिठा लिया।

पुलिस ने कहा कि वे लड़की की काउंसलिंग कर रहे हैं और उसके बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय