Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में गोकश चूहा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा मुठभेड में गौकशी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व गश्त अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि थाना लिसाडी गेट मेरठ का वांछित अभियुक्त शादाब उर्फ चूहा पुत्र जलील अहमद निवासी मजीद नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ सुहैल गार्डन पुरानी सरकारी ट्युबवैल के पास छुपा है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिसवालों द्वारा अभियुक्त की घेरा बंदी की गयी। अभियुक्त ने पुलिस पार्टी को अपनी तरफ आता देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया। जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षा के लिए की गई फायरिंग में अभियुक्त शादाब उर्फ चूहा उपरोक्त के बाये पैर में गोली लगी और वो घायल हुआ है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा 315 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त की जीवन रक्षा तत्काल चिकित्सा हेतू चिकित्सालय भेजा गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध जनपद मेरठ के विभिन्न थानो पर 11 अभियोग पूर्व से पंजीकृत है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय