Sunday, April 27, 2025

नोएडा में इंजीनियर महिला के गले से सोने की चेन व लॉकेट लूटी

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित सनशाइन अपार्टमेंट के पास से बाइक सवार बदमाश ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-78 स्थित सनशाइन हेलिओस अपार्टमेंट में रहने वाली श्रीमती कामना वार्ष्णेय सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन से उतर कर अपने घर जा रही थी, तभी उनकी सोसाइटी की गेट के पास बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाश ने उनके गले से सोने की कीमती चेन और लॉकेट लूट लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। इस घटना से  वह बुरी तरह से भयभीत है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय