Saturday, May 10, 2025

पालतू कुत्ते को नशीला ब्रेड खिलाकर, बंद मकान से लाखों का माल उड़ाया

मेरठ। मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है। छत की ओर से चोर मकान में घुसे और घर के अंदर बंद पालतु कुत्ते को नशीली ब्रेड खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने मकान से लाखों का माल उड़ा दिया।

बेरीपुरा में रात बंद मकान में छत के रास्ते घर में घुसे चोर दो लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए के जेवर सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार नए मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम के गए थे।

बेरीपुरा में मदन गोपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा आदित्य बैंक में मैनेजर हैं। जबकि दूसरा बेटा विपिन जिम ट्रेनर है। शताब्दीनगर में नया मकान बनवाया है। नए मकान का गृह प्रवेश और रात में जागरण कार्यक्रम था। परिवार के लोग मकान में ताला लगाकर वहां गए थे।

घर में पालतू कुत्ता खुला छोड़ा था। देर रात में चोर बराबर में स्थित फैक्टरी से होते हुए मकान की छत पर पहुंचे। इसके बाद छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कुत्ते को नशीला ब्रेड खिला दी। इसके बाद ताले तोड़कर करीब चोरी की घटना को अंजाम दिया।

सुबह सात बजे विपिन और अन्य परिजन घर पहुंचे तो गेट के पास कुछ ब्रेड़ पड़ा था। उन्होंने ताला खोलकर घर में प्रवेश किया तो कुत्ता कमरे में बेहोशी की हालत में था। अलमारियों से नकदी और जेवरात गायब थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय