Thursday, February 27, 2025

बरेली में गूगल ने दिखाया गलत रास्ता, निर्माणाधीन पुल से गिरी कार, दो भाईयों समेत 3 की मौत

बरेली । फरीदपुर क्षेत्र स्थित अल्लापुर गांव में निर्माणाधीन पुल पर चढ़ी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवाें की शिनाख्त कर पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी मृतकाें के परिवार काे दी ।

संभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी व फायरिंग, 3 की मौत, CO अनुज चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

बदायूं जिले के दातागंज और बरेली के फरीदपुर को जोड़ने के लिए रामगंगा नदी पर सेतु निगम द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के दातागंज छोर पर सुरक्षा के लिए एक दीवार बनाई गई थी, लेकिन वह पहले ही तोड़ी जा चुकी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने इसे सही करने या किसी वैकल्पिक सुरक्षा उपाय की व्यवस्था नहीं की।

आईपीएल नीलामी 2025: पहले दिन 467.95 करोड़ रुपये में बिके कुल 72 खिलाड़ी

रविवार की सुबह एक कार बेकाबू हाेकर निर्माणाधीन पुल से जा गिरी, हादसे में जिन युवकाें की मृत्यु हुई है उनकी पहचान फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले दाेनाें भाई काैशल, विवेक और उनके मित्र के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि घटना के समय मृतक गाजियाबाद से लौट रहे थे और रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया था।

बागपत में रिश्तेदारों के बीच चली गोली, साले ने जीजा को मौत के घाट उतारा, एक की हालत गम्भीर 

गूगल मैप ने उन्हें अधूरे पुल की ओर मोड़ दिया। पुल अभी निर्माणाधीन था और अधूरा होने के बावजूद वहां चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड्स नहीं लगाए गए थे। रामगंगा नदी में कार गिरने और खून बहने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय