Saturday, April 12, 2025

बागपत में रिश्तेदारों के बीच चली गोली, साले ने जीजा को मौत के घाट उतारा, एक की हालत गम्भीर 

बागपत। बागपत जिले के लुहारा गांव की बारात में शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े के बाद हुई गोली बारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक की हालत गम्भीर है। उसको रेफर किया गया है। कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। बारात वापस लौटने के बाद रिश्ते के फूफा, बुआ और मामा के बीच झगड़ा बताया गया है। साले ने जीजा को मौत के घाट उतार दिया।

छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव के निरंकार पुत्र रामेश्वर की शादी थी। 23 नवंबर की रात एक बारात शामली के एक फार्महाउस गयी थी। जहां रिश्तेदारों के बीच डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। मारपीट हुई, बड़े बुजुर्गों ने विवाद को शांत कराया और धनेश्वर व उसके बड़े भाई को लुहारा गांव भेज दिया।

 

बताया गया है कि देर रात बारात वापस आ गयी। करीब एक बजे धनेश्वर के ताऊ राम ऋषि की साली का दामाद विशाल कुमार निवासी मोदीनगर, माेदीनगर से 2-3 गाड़ी में कुछ युवकों को लेकर लुहारा गांव पहुंचा और घर मे घुसकर गाली  गलौज और मारपीट कर दी। झगड़े के दौरान चली गोली में 45 वर्षीय धनेश्वर की छाती में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एक की हालत गम्भीर पांच घायल

रात करीब एक बजे हुई मारपीट में एक युवक की हालत गम्भीर है जिसको रेफर किया गया। इसके साथ ही महिलाओं सहित पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनकाे छपरौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

साले ने जीजा को मारी गोली

यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी 754 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

बताया गया है कि मोदीनगर निवासी विशाल रिश्ते में धनेश्वर का साला लगता है। घर में हुई कई राउंड फायरिंग में एक गोली धनेश्वर की छाती में लगी, जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय