Friday, September 20, 2024

सीएम योगी की कानून व्यवस्था में गुंडे और माफिया कांपते हैं- रावत

गाजियाबाद। भाजपा के सेवा पखवाड़ा और सदस्यता अभियान के तहत उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर्वतीय समाज संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान रावत ने कार्यक्रम की शुरुआत  दीप प्रज्ज्वलित कर और भारत माता को नमन कर की।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें अधिक से अधिक सदस्यता पर फोकस करते हुए मोदी और योगी सरकार के देश प्रदेश को विकसित कराने के एजेंडे से जुड़ना है। लोगों को भाजपा परिवार का सदस्य बनकर भाजपा को मजबूत करना है।

योगी के राज में कानून व्यवस्था बेहतर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीएम योगी की कानून व्यवस्था में गुंडे और माफिया कांपते हैं। वो चाहे राजनीति में हों या किसी भी व्यवसाय में। योगी के राज में कानून व्यवस्था बेहतर है और महिलाएं सुरक्षित हैं। यूपी में कानून का राज कायम है और कानून से खिलवाड़  करने की किसी को इजाजत नहीं है योगी के राज में अपराधी अपराध करने से पहले 10 बार सोचते हैं, क्योंकि सभी को योगी के डंडे का डर सताता है।उन्होंने अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर बोले की अखिलेश यादव बौखला गए हैं और स्वयं से परेशान हैं।

 

उन्होंने बीजेपी के राज की रामराज से तुलना की। बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गाजियाबाद खोड़ा में पहुंचे। जहां पर बारिश के बीच उन्होंने खोड़ा इलाके में सदस्यता अभियान चलाया। इससे पहले बैठक की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कई लोगों के घर जाकर उन्हें बीजेपी का सदस्य बनाया। बारिश में छाता लेकर जब उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत लोगों के घर पहुंचे तो लोग चौक गए।  इस मौके पर बीजेपी क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, डॉक्टर अशोक नागर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान और स्थानीय सभासद मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय