Tuesday, May 20, 2025

विकास प्रक्रिया में महिला भागीदारी सुनिश्चित करेगी सरकार- मुर्मु

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सरकार सामाजिक विकास की योजनाओं को एकीकृत कर रही है और विकास प्रक्रिया में विशेषकर महिलाओं को भागीदार बनाने पर जोर दे रही है।

 

श्रीमती मुर्मु ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि सरकार गरीबोन्मुखी काम कर रही है और उसके सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ ही उनकी जीवन शैली में बदलाव लाने का काम कर रही है। गरीबों को निशुल्क राशन दी जा रही है और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ा रही है और ऊर्जा संरक्षण के लिए हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ रही है। सरकार आधुनिक मानदंड को बढा रही है ताकि भारत विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धी बन सके। ढांचागत विकास के लिए सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सरकार पूर्वोत्तर के राज्यों में विकास कार्यो को तेजी से आगे बढाने का काम कर रही है। वहां ढांचागत विकास को बढाया जा रहा है और शांति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ड्रोन को बढावा दिया जा रहा है और ड्रोन पायलट के क्षेत्र में महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिलाएं विकास में बराबर की भागीदार बने और वे इस प्रक्रिया में हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएं इसके लिए महिलाओं को विशेष रूप से प्रोतसाहित किया जा रहा है।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है। विकास की प्रक्रिया से कोई छूटे नहीं इस पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब तक 25 करोड़ लोगों को सरकार गरीबी से बाहर निकाल चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय