Wednesday, May 8, 2024

दो लाख गांवों में जाएगी भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किसान मोर्चा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू करने जा रहा है जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ता एक माह में देश के दो लाख से अधिक गांवों में जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास के कार्य के प्रचार के साथ उनकी आकांक्षा भी जानेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने यहाँ संवाददाताओं से कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संचालित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रताल स्थित मां शाकंभरी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ गौ माता, ट्रैक्टर, हल के पूजन के बाद प्रारंभ होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

चाहर ने कहा कि श्री नड्डा तत्पश्चात मजदूरों एवं किसानों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे और भूतपूर्व सैनिकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाली इस ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के दो लाख से अधिक गांवों में पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ग्राम परिक्रमा यात्रा शुभारंभ का सीधा प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण में 300 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।

चाहर ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान ग्राम देवता का पूजन, गौ माता का पूजन एवं कृषि संयंत्र का पूजन ,ट्रैक्टर व हल पूजन भी किया जाएगा। ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से मजदूरों और किसानों की आकांक्षाओं एवं सुझावों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल करने के लिए लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावों को भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा को किसान मोर्चा देगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा डोर टू डोर कैंपेन चला करके प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी गांव-गांव बांटेगा । यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गावों में आयोजित की जाएगी। 2000 किसान एक जिले में एकत्रित होंगे और देश के सभी जिलों में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया है जिसके परिणामस्वरूप आज देश का किसान समृद्ध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त भारत बन रहा है इसी के निमित्त भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रहा है ताकि विष मुक्त ,रसायन मुक्त अनाज लोगो को मिल सके। भाजपा किसान मोर्चा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जगहों पर नदियों के किनारे पदयात्राएं भी आयोजित की हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय