Monday, April 28, 2025

बिहार उपचुनाव में महागठबंधन की करारी हार, सभी चार सीटों पर एनडीए की जीत

पटना। बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन काे करारी हार का सामना करना पड़ा है। रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। चारों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

 

 

[irp cats=”24”]

चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक, बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में जदयू की मनोरमा देवी ने राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 मतों से हराकर राजद का तीन दशक पुराना गढ़ ढहा दिया। तरारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार जीत दर्ज की। बाहुबली नेता सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रशांत ने सीपीआई माले के राजू यादव को 10,612 मतों से हराया। गया जिले की इमामगंज में भी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजद के रोशन मांझी को 5945 मतों से हराया। यहां जन सुराज के जितेंद्र पासवान को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। पासवान को 37,103 मत प्राप्त हुए।

 

रामगढ़ में भाजपा के अशोक सिंह ने बसपा के सतीश उर्फ पिंटू यादव को कड़े मुकाबले में 1362 मतों से हराया। यहां राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे। अपनी हार को देखते हुए मतगणना हॉल से वे बीच मे ही निकल गए। उल्लेखनीय है कि बिहार की चार सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ के मतदाताओं ने 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस उपचुनाव को आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों ही गठबंधन के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इस उप चुनाव में 38 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय