Tuesday, April 22, 2025

76वें गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाईन में भव्य परेड का आयोजन

 

 

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन्स में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। 67वीं वाहिनी पीएसी मेरठ बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी गयी।

 

सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष, इसकी तुलना किसी झाड़ और झंखाड़ से नहींः योगी

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने/कराने की शपथ दिलायी गयी। परेड में प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह एवं तृतीय कमाण्डर महिला उपनिरीक्षक ज्योति चौधरी के नेतृत्व मे मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, पीएसी, एनसीसी, अग्निशमन पुलिस की टुकडियों के अतिरिक्त मोटर साईकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सैक्शन, विधि विज्ञान इकाई के वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन, फायर टैंकर आदि शामिल रहे।

 

जिला पंचायत की बैठक में हुई तीखी बहस, 50 से अधिक रायफलधारी पहुंचे, मंत्री-विधायक ने छोड़ दी बैठक

 

इसके उपरान्त मुख्य अतिथि कपिल देव द्वारा उद्धबोधन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका/योगदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक/प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक गजेन्द्र पाल सिंह (गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक), निरीक्षक आनंद देव मिश्र (शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर), मुख्य आरक्षी दिनेश पाल (शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  जम्मू कश्मीर : एनआईए ने आतंकी साजिश मामले में पाक हैंडलर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र क‍िया दाखिल

 

 

मुजफ्फरनगर में सूदखोर के चंगुल में फंसा ग्रामीण, तमंचे के बल पर मारपीट करने का लगाया आरोप

मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान/सामाजिक सेवाओं के लिए जनमानस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

 

 

रिजर्व पुलिस लाइन मे 76वें गणतन्त्र दिवस को बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के अलावा गणमान्य व्यक्ति, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार एवं न्यायिक अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय