Sunday, April 28, 2024

जी-20 के सफल आयोजन पर मोदी का भव्य स्वागत, अफ्रीका को सदस्यता दिलाने पर की पीएम की तारीफ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली- भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल एवं शानदार आयोजन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को यहां भव्य स्वागत किया गया और पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एक प्रस्ताव पारित करके कहा कि दुनिया को श्री मोदी के मानव केन्द्रित विकास की ओर मोड़ने और अफ्रीकी संघ जैसे गरीबतम देशों को विश्व के सबसे अमीर देशों के क्लब में जगह दिलाने के लिए जी-20 में भारत की अध्यक्षता लंबे समय तक याद की जाएगी।

श्री मोदी करीब सात बजे जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद श्री मोदी गाड़ी से उतरे तो भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हर्ष भरे नारों के बीच श्री मोदी कार्यालय में अंदर की ओर आए तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य बी एस येदयुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी आदि ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद श्री मोदी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बैठक कक्ष में चले गए। केन्द्रीय चुनाव समिति के साथ भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में श्री मोदी के जी-20 के नेतृत्व की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रस्ताव में कहा गया, “जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किये गये नेतृत्व और उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर गर्व करते हैं। जी-20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन, भारत के राजनयिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गया है। यह एक परिवर्तन कारी क्षण है जिसके नज़रिये से वैश्विक मंच पर अब हमारे राष्ट्र को देखा जाएगा।”

प्रस्ताव में कहा गया कि भारत ने जी-20 की अध्यक्षता करते हुए भूराजनीति, कारोबार, तकनीक आदि के मुद्दे पर पूरी दुनिया को एक मंच पर लाने का काम किया है। हम एक व्यापक एवं दूरदर्शी जी-20 घोषणापत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों की सराहना करते हैं। यह घोषणापत्र हमारी दूरदर्शिता का प्रमाण है जो हमारे वर्तमान एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ का कार्य करेगा।

प्रस्ताव में कहा गया कि पारंपरिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) केन्द्रित विकास पथ से आगे आकर दुनिया को विकास के एक मॉडल दिया जिसमें स्थिरता,समावेशन एवं साझा समृद्धि पर जोर दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत की गलतियों को सूर्य ने दबाया और इसमें स्थिरता समावेशन एवं समृद्धि पर जोर दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया कि जी-20 की सफलता देशवासियों के दिल को छू गयी है।

बाद में पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की 40 सीटों पर नाम तय करने के अलावा कई अन्य सीटों पर नामों के पैनलों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में आज छत्तीसगढ़ के नामों पर चर्चा नहीं हुई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय