Wednesday, May 8, 2024

ग्रेटर नोएडा पुलिस का रवि काना के खिलाफ बड़ा एक्शन, गैंग के दो और अभियुक्त गिरफ्तार, 100 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। पुलिस अभी भी स्क्रैप माफिया रवि काना की तलाश कर रही है। उसके गैंग के लोगों की धरपकड़ भी जारी है। शुक्रवार को बीटा 2 पुलिस ने रवि काना गैंग के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस गैंग के कुल छह अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही बीटा-2 पुलिस ने गामा-1 सेक्टर में स्थित रवि काना के घर पर जाकर उसकी पजेरो, इनोवा और स्कार्पियो समेत 4 कारों को जब्त कर लिया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा पुलिस के कई अफसर मौके पर मौजूद रहे।

बता दें कि पुलिस ने दिल्ली समेत एनसीआर में फैली रवि काना की करीब 100 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की है। पुलिस रवि काना की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी लगातार कर रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शुक्रवार को राशिद अली और अफसार अली को पी-3 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों स्क्रैप माफिया हैं। उनके गैंग का लीडर रवि नागर उर्फ रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना है। दोनों रवि काना के लिए अवैध माल और स्क्रैप को ट्रकों से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे। दोनों पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। गिरोह के अनिल, राजकुमार नागर, विकास नागर, आजाद नागर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

स्क्रैप माफिया रवि काना का साम्राज्य खत्म होता जा रहा है। पिछले 100 घंटे के भीतर रवि काना के खिलाफ बड़े-बड़े एक्शन लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे विपरीत समय में रवि काना की पत्नी और दोनों गर्लफ्रेंड ने भी साथ छोड़ दिया। पिछले 100 घंटे के दौरान रवि काना की करीब 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की गई। इस हिसाब से हर घंटे में रवि काना का एक करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। सीधे तौर पर कहा जाए तो रवि काना की आपराधिक दुनिया खत्म हो रही है।

प्रेमिका पर भी चला नोएडा पुलिस का चाबुक
बीते 4 जनवरी को रवि काना की प्रेमिका काजल की दिल्ली में स्थित कोठी को सील किया गया। काजल की दिल्ली में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में कोठी है, जिनको पुलिस ने सील किया। इस कोठी की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है। उसके बाद 5 जनवरी को रवि काना और उसकी कंपनियों के 4 बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए। रवि काना गैंग के सदस्यों के नाम पर हथियारों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय