Monday, April 28, 2025

देहरादून में दहशत का पर्याय बना गुलदार पकड़ा गया, दो बच्चों को बना चुका था निवाला

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम आखिरकार पकड़ने में कामयाब हो गई। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बढ़ते हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे।

 

[irp cats=”24”]

गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर अपना निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

कुछ दिन पहले गलजवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे अपना निवाला बनाया था। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। वन विभाग की ओर से लगातार गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे।

मसूरी वन प्रभाग में रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि गुलदार को किमाड़ी गांव में लगाए गए पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। पिछले काफी समय से इस गुलदार की तलाश की जा रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय