Saturday, April 19, 2025

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप!

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। मंगलवार (21 जनवरी) को ताबड़तोड़ रैलियों और जनसभाओं में उन्होंने दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का भरोसा जताया।

मुजफ्फरनगर के होटल में चल रहा था देह व्यापार, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप

सीएम सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।” उन्होंने जनता के मूड का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी की झूठी राजनीति से तंग आ चुके हैं और इस बार भाजपा को वोट देने का मन बना चुके हैं।

मुजफ्फरनगर में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने बंद कर दी गली, हिन्दू संगठन नेताओं ने किया हंगामा

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए सैनी ने कहा, “आप सरकार ने पिछले 10 वर्षों में केवल अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम किया। भ्रष्टाचार के मामले में यह कांग्रेस से भी आगे निकल चुकी है।”

मुजफ्फरनगर में सुजूकी एजेंसी व राज डुप्लेक्स पर जीएसटी टीम का छापा, मिली भारी गड़बड़ी

सीएम सैनी ने कहा, “दिल्ली के लोगों को अब यह समझ में आ गया है कि सिर्फ भाजपा ही गरीबों की सच्ची शुभचिंतक है। प्रधानमंत्री ने हर झुग्गी को स्थायी आवास में बदलने का संकल्प लिया है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।”

 

यह भी पढ़ें :  "गाजियाबाद में शिक्षा के अधिकार की लड़ाई तेज़, पेरेंट्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज़"

सैनी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा सरकारें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि महिलाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।”

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इन बयानों और विश्वास के साथ भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय