Sunday, February 23, 2025

दिल्ली चुनाव में प्रचंड विजय का भरोसा, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए दो लक्ष्य

 

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताते हुए दिल्ली में बूथ कार्यकर्ताओं को दो बड़े लक्ष्य दिए हैं। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

 

मुजफ्फरनगर में सुजूकी एजेंसी व राज डुप्लेक्स पर जीएसटी टीम का छापा, मिली भारी गड़बड़ी

 

प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नारे ‘फिर आएंगे केजरीवाल’ का मजाक उड़ाते हुए कहा, “ये कह रहे हैं कि फिर आएंगे, लेकिन जनता कह रही है कि फिर खाएंगे।” उन्होंने दिल्ली के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार संगठन की ताकत भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी।

मुज़फ्फरनगर में कारीगर चालीस लाख रुपयों का आधा किलो सोना लेकर फरार, व्यापारियों में हड़कंप

मतदान का रिकॉर्ड तोड़ना: प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में जितना मतदान हुआ है, उससे अधिक मतदान इस बार हर बूथ पर होना चाहिए। 50% से अधिक वोट हासिल करना: पीएम ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर भाजपा को 50% से अधिक वोट सुनिश्चित करना है। इसके लिए नागरिकों का दिल जीतने और उनकी दुआएं लेने पर जोर दिया।

 

मुजफ्फरनगर के होटल में चल रहा था देह व्यापार, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ विजय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर बूथ पर भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में संगठन की ताकत और जनता से मजबूत जुड़ाव के महत्व पर बल दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय