Thursday, September 19, 2024

हरियाणा चुनाव में भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, सीएम सैनी लाडवा से प्रत्याशी

नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल की बजाय लाडवा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में भाजपा ने कई पूर्व सांसदों के साथ ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भी मैदान में उतारा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पार्टी ने टिकट बंटवारे में अपने कई दिग्गज नेताओं का भी ख्याल रखा है। भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में मुख्यमंत्री सैनी के बाद दूसरे नंबर पर शक्ति रानी शर्मा हैं, जिन्हें कालका विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। शक्ति रानी शर्मा अंबाला की मेयर हैं और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां हैं, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा था। दोनों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले ही भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा सीट से, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को गोहाना, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद, ओम प्रकाश धनखड़ को बादली, कुमारी आरती सिंह राव को अटेली, राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को आदमपुर, हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व जेल अधिकारी सुनील सांगवान को दादरी एवं संजय कबलाना को बेरी, श्रुति चौधरी को तोशाम और देवेंद्र सिंह बबली को टोहाना से उम्मीदवार घोषित किया है।

 

 

भाजपा ने अंबाला कैंट से पार्टी के दिग्गज नेता अनिल विज, अंबाला शहर से असीम गोयल, जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा, उचाना कला से देवेंद्र अत्री, टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली, हांसी से विनोद भयाना, लोहारू से जेपी दलाल, मेहम से दीपक हुड्डा, कलानौर से रेनू डाबला, झज्जर से कप्तान बिरधाना, गुड़गांव से मुकेश शर्मा, सोहना से तेजपाल तंवर, पलवल से गौरव गौतम और तिगांव से राजेश नागर सहित अपनी पहली लिस्ट में कुल 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

भाजपा उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है….

विधानसभा सीट-उम्मीदवार

लाडवा – नायब सिंह सैनी, कालका – शक्ति रानी शर्मा, पंचकुला – ज्ञान चंद गुप्ता, अंबाला कैंट- अनिल विज, अंबाला शहर – असीम गोयल, मुलाना (एससी)- संतोष सरवन,सढ़ौरा (एससी) – बलवंत सिंह, जगाधरी – कंवर पाल गुर्जर,
यमुनानगर – घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर – श्याम सिंह राणा, शाहबाद (एससी) – सुभाष कलसाना, थानेसर – सुभाष सुधा,पेहोवा – सरदार कमलजीत सिंह अजराना, गुहला (एससी) – कुलवंत बाजीगर, कलायत – कमलेश ढांडा, कैथल – लीला राम गुर्जर, नीलोखेड़ी (एससी) – भगवान दास कबीरपंथी, इंद्री – राम कुमार कश्यप,करनाल – जगमोहन आनंद,
घरौंडा – हरविंदर कल्याण,पानीपत ग्रामीण – महिपाल ढांडा,पानीपत शहर – प्रमोद कुमार विज, इसराना (एससी) – कृष्ण लाल पंवार,समालखा – मनमोहन भड़ाना,खरखौदा (एससी) – पवन खरखौदा,सोनीपत – निखिल मदान,गोहाना – डॉ. अरविन्द शर्मा,सफीदों – राम कुमार गौतम,जींद – डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा,उचाना कलां – देवेन्द्र अत्री,टोहाना – देवेन्द्र सिंह बबली,फतेहाबाद – डूडा राम बिश्नोई,रतिया (एससी) – सुनीता दुग्गल,कालांवाली (एससी) – राजिंदर देशुजोधा,रानिया – शीशपाल कंबोज,आदमपुर – भव्य बिश्नोई,उकलाना (एससी) – अनूप धानक, नारनौंद – कैप्टन अभिमन्यु,हांसी – श्विनोद भयाना,बरवाला- रणवीस गंगवा,हिसार- डॉ कमल गुप्ता,नलवा- रणधीर पनिहार,लोहारू- जेपी दलाल,बधरा- उमेद पातुवास,दादरी- सुनील सांगवान,भिवानी- घनश्याम सर्राफ,तोशाम- श्रुति चौधरी,बवानी खेड़ा- कपूर वाल्मीकि,मेहम- दीपक हुडा,गढ़ी सांपला-किलोई- मंजू हुडा,कलानौर- रेनू डाबला,बहादुरगढ़- दिनेश कौशिक,बादली- ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर- कप्तान बिरधाना,बेरी- संजय कबलाना,अटेली- कुमारी आरती सिंह रवि,नांगल चौधरी- डॉ अभय सिंह यादव,कोसली- अनिल दहिना,रेवाड़ी- लक्ष्मण सिंह यादव,बादशाहपुर- राव नरबीर सिंह,गुड़गांव- मुकेश शर्मा, सोहना- तेजपाल तंवर,पलवल- गौरव गौतम,पृथला- टेकचंद शर्मा,बल्लभगढ़- मूलचंद्र शर्मा,फरीदाबाद- विपुल गोयल,तिगांव- राजेश नागर को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय