Tuesday, May 20, 2025

हरियाणा के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से मौत,सुबह वोट डाल फार्म हाउस गए थे

गुरुग्राम। गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। हार्ट अटैक आने के बाद राकेश दौलताबाद को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 45 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लीं।

 

बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का हृदयाघात से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला, स्तब्ध हूं।

 

भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परमपुरुष उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को उनके अभाव को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे”। राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल कांडा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “बादशाहपुर से विधायक और सदन में मेरे साथी राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय