Saturday, May 10, 2025

एसडी इंजीनियरिंग में प्रबंध तंत्र व श्रमिकों के बीच हुई वार्ता, डीएम के हस्तक्षेप से हुआ समझौता

मुजफ्फरनगर। एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज के श्रमिकों द्वारा सेवा समाप्त किए जाने की शिकायत पर श्रमिक पक्ष एवं सेवायोजन पक्ष के बीच समस्या के समाधान हेतु वार्ता कराई गई।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज जनपद मुजफ्फरनगर के श्रमिकों द्वारा सेवा समाप्त किए जाने की शिकायत पर श्रमिक पक्ष एवं सेवायोजन पक्ष के बीच समस्या के समाधान कालेज प्रबंधन एवं श्रमिकों के साथ समस्या के समाधान हेतु वार्ता की गई।

उल्लेखनीय है कि वेतन वृद्धि को लेकर एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंध तंत्र व श्रमिकों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें कुछ श्रमिकों को नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद इस मामले में नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर श्रमिक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय