Monday, May 19, 2025

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार घंटे में लूटी कार बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लुटेरा गोली लगने से घायल हुआ, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने लूट की वैगन आर, एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। मुठभेड़ में शामिल टीम को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने 25,000 रूपये का इनाम दिया है।

अभियुक्त मेहुल उर्फ मोंटी पुत्र पपेंद्र को कोट क्षेत्र से पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, 8 अगस्त को बाइक सवार चार बदमाशों ने कार लूट ली थी। मामला दर्ज होने के चार घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार बरामद कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय