Saturday, April 26, 2025

बंगलादेश में हसीना ने लगातार चौथी बार हासिल की सत्ता, आधे से ज़्यादा सीटें जीती

ढाका- पड़ोसी मुल्क बंगलादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लगातार चौथी पर देश की सत्ता हासिल कर ली है।
चुनाव आयोग (ईसी) के विभिन्न अधिकारियों द्वारा रविवार की रात देश के विभिन्न हिस्सों से जारी प्रारंभिक परिणामों के अनुसार सुश्री हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) ने 299 सीटों पर हुए आम चुनावों में आधे से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं।


गौरतलब है कि बंगलादेश में संसद के 299 सदस्यों को चुनने के लिए रविवार को आम चुनाव हुए। एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान स्थगित कर दिया गया था। सत्तारूढ़ एएल के 260 से अधिक उम्मीदवार राष्ट्रीय चुनावों में शामिल हुए। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे शुरू हुआ और शाम 4:00 बजे समाप्त हुआ। देश भर में 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


उल्लेखनीय है कि बंगलादेश में संसद की कुल तीन सौ सीटें हैं और सरकार का गठन करने के लिए किसी भी पार्टी को 151 सीटें हासिल करने की जरूरत होती है। सत्तारूढ़ एएल 2009 में भारी बहुत के साथ सत्ता में आई थी और 2014 में अपना दूसरा कार्यकाल और 2018 में तीसरा कार्यकाल जीता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय