Monday, May 19, 2025

मेरठ में थाना हस्तिनापुर पुलिस ने 24 घण्टे में बरामद किया अपहर्ता, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना हस्तिनापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहर्ता को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। हस्तिनापुर थाने में एक युवक ने अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी बहन उम्र लगभग 17 वर्ष घर से खेत पर चारा लेने गयी थी।

परन्तु काफी समय बीत जाने के बाद घर वापिस नहीं आयी। परिजनों द्वारा खेत पर व रिश्तेदारों आदि में तलाश किया गया। परन्तु कहीं पता नहीं चल सका। काफी जानकारी करने पर पता चला कि सोनू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम गोहरा थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड, वादी की बहन को अपने साथ ले गया है।

एसएसपी के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम नियुक्त कर पीडिता/अपहर्ता को 24 घण्टे के भीतर दिनांक सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त सोनू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम गोहरा थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड उम्र करीब 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर धोलाना रोड कस्बा मसूरी जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय